शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में रहने वाले एक युवक रामवरण पाल की लाश आज सुबह मंदिर परिसर में बने कमरे में पड़ी मिली। पुलिस ने सूचना पर लाश बरामद कर मामले की विवेचना शुरू की तो पता चला कि रात को बलवीर परिहार मंदिर के आसपास घूमता दिखा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी बलवीर से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बलवीर ने महज इसलिए रामवरण को मौत के घाट उतार दिया।
मंदिर की सफाई नहीं हुई तो देखा कमरा
मृतक रामवरण पाल मूलतः दिनारा के पास कुमरौआ गांव का रहने वाला है। लेकिन वह मानसिक रूप से कमजोर था। लंबे समय से मंदिर परिसर में ही आकर रुकता था। मंदिर की साफ सफाई उसकी रोजमर्रा में शामिल था। आज अलसुबह जब दर्शन करने वाले मंदिर पहुंचे तो मंदिर की सफाई नहीं हुई थी। उन्होंने उस कमरे का गेट खोल कर देखा। जहां रामवरण सोता था। गेट खोलने पर वहां रामवरण की लाश पड़ी मिली।
करैरा TI, अमित भदौरिया का कहना है कि आज सुबह मंदिर परिसर में रामवरण की लाश मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के बाद जब हमने पड़ताल की तो संदेही बलवीर ने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शनि मंदिर के पुजारी के घर भी गया था।
Comments
Post a Comment