गुना ! कुशवाह क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंचल कुशवाह जी एवं गुना जिले की महिला अध्यक्ष कुमारी राखी कुशवाह जी के नेतृत्व मे जिला महासभा की बैठक का आयोजन रुठियाई मे किया गया जिसमें श्रीमती पूजा कुशवाह जी कों कुशवाह क्षत्रिय महिला महासभा गुना जिला की जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती किरण कुशवाह जी को गुना जिला की सचिव के रूप मे नियुक्त किया गया एवं
इस बैठक में कुशवाह समाज की महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया और फूल माला पहना कर दोनों मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।इस मीटिंग के माध्यम से सामाजिक कार्य पर भी विचार विमर्श किये गये। जिसमें निम्न महिलाऐ शामिल हुई।
रीना कुशवाह, सोनिका कुशवाह, कविता कुशवाह, अंगूर कुशवाह, प्रीति कुशवाह, कृष्ण कुशवाह, वीरो बाई कुशवाह, शीतल कुशवाह, हेमलता कुशवाह, दौलत बाई कुशवाह आदि शामिल हुई।
Comments
Post a Comment