इंदौर। Mahashivratri : इंदौर के गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में गुरुवार को शिव विवाह का उत्सव आरंभ हो गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने खूब हल्दी-गुलाल उड़ाया और भजनों पर जमकर नृत्य किया।शिवरात्रि से एक दिन पहले भगवान शिव को दूल्हा बनाया जाता है। इस दौरान शिवलिंग को हल्दी लगाई जाती है। इस परम्परा में शिवलिंग को हल्दी के साथ कंडे की राख और विभिन्न रंग अर्पित किए जाते हैं। इस रस्म में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर भजनों पर नृत्य करती है।
परदेसीपुरा क्षेत्र में स्थित गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में पांच दिनी शिव विवाह महोत्सव की शुरुआत बुधवार को हो गई थी। इसकी शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजन कर की गई। इस अवसर पर शिवधाम भक्त मंडल की महिलाओं द्वारा भजन किए। आज पार्थिव महाकाली प्रतिमा पूजन, नवचंडी पाठ किया गया। साथ ही भगवान भोलेनाथ का सोने के पात्र से हल्दी युक्त दूध से अभिषेक किया गया। 21 फरवरी को भस्म आरती और स्वर्ण कलश अभिषेक होगा।
Comments
Post a Comment