इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में गुुरुवार रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वे पान की शाॅप बंद कर रात में घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने 108 की मदद से घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक मरीमाता स्थित दुर्गा नगर में रहने वाले 78 वर्षीय चंपालाल हैं। उनकी एमजी रोड पर पास की दुकान थी। रात में दुकान बंद कर वे अपने घर लौट रहे थे। रात में अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर पड़ा देख लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 को कॉल कर बुलाया। 108 ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment