शिवपुरी शहर के कई क्षेत्रों में 👉 बंद रहेगा विद्युत प्रदाय। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड शिवपुरी, 17 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा शहरी क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। उक्त कार्य सावधानीपूर्वक किए जाने हेतु 18 अक्टूबर 2026 को संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 18 अक्टूबर को समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही.डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.हॉस्पीटल फीडर तथा 11 के.व्ही.कोर्ट फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जिसमें नबाव साहब रोड़, कोर्ट रोड़, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना एवं कलेक्टर आवासीय बंगला, कलेक्ट्रेट रोड के आसपास एवं तहसील के आसपास का क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ 6261010963,9755691938
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर श्री वर्मा ने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: कलेक्टर श्री वर्मा ने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड शिवपुरी, 16 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने भीमपुर और गोपलिया में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। *शासकीय हाई स्कूल भीमपुर: छात्राओं से संवाद और वृक्षारोपण* कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने सबसे पहले शासकीय हाई स्कूल भीमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 10वीं की एक जिज्ञासु छात्रा ने उनसे सवाल किया— "सर, आप कलेक्टर कैसे बने?" इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने बड़े स्नेह के साथ छात्रा का मार्गदर्शन किया और उसे प्रशासनिक सेवा की तैयारी एवं कड़े परिश्रम के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं ...